फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath route open, travelers have taken a sigh of relief

बदरीनाथ मार्ग खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Tue, 19 Jul 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Tue, 19 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे मंगलवार को दोपहर बारह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुलने से तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। लामबगड़ में सुबह पांच बजे बीआरओ ने मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। सुबह नौ बजे तक यहां चट्टान से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे थे।

विज्ञापन


ऐसे में मजदूरों को काम करने में दिक्कतें हुई। दोपहर बाद हाईवे खुलने से जोशीमठ, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में ठहरे करीब चार सौ तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया। तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग से बैनाकुली तक खतरनाक बना हुआ है।
विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि नंदप्रयाग से चमोली तक हाईवे को सुचारु रखना चुनौती बना हुआ है। यहां बारिश होने पर जगह-जगह हाईवे पर बरसाती नाले फूट रहे हैं। लामबगड़ में हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है। यहां एक जेसीबी मशीन हर वक्त तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed