फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath MLA raised polytechnic Pokhari case in Vidhan Sabha

बदरीनाथ विधायक ने विधानसभा में उठाया पॉलीटेक्निक पोखरी का मामला

Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Badrinath MLA raised polytechnic Pokhari case in Vidhan Sabha
बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने विधानसभा सत्र में राजकीय पॉलीटेक्निक पोखरी और इंटर कॉलेज उर्गम का मुद्दा उठाया। विधायक ने चार साल से अधूरे पड़े राजकीय पॉलीटेक्निक पोखरी का मामला उठाते हुए निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की। कहा कि एक करोड़ से अधिक लागत से बन रहे इस भवन के लिए 70 प्रतिशत भुगतान होने के बावजूद निर्माणदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम और ठेकेदार काम छोड़कर जा चुके हैं। उन्होंने निर्माणदायी संस्था और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग करते हुए अतिरिक्त बजट स्वीकृत कराकर प्रदेश की निर्माण एजेंसी से कार्य पूरा कराने की मांग उठाई। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज उर्गम के भवन का मुद्दा भी उठाया गया। कहा कि निर्माणदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम है, लेकिन पैसा जारी नहीं होने से भवन नहीं बन पा रहा है। लिहाजा भवन के लिए पैसा जारी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed