{"_id":"578e5bb54f1c1ba87ac4b499","slug":"badrinath-highway-widening-of-getting-land-settlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण हो रहा भू-धंसाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण हो रहा भू-धंसाव
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway
- फोटो : amarujala
बदरीनाथ हाईवे पर गडोरा कस्बे में भू-धंसाव से जीआईसी गडोरा के मुख्य भवन, दो होटल सहित करीब उन्नीस आवासीय भवनों को खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग इसके लिए बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे हिल कटिंग को कारण बता रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिलाधिकारी और बीआरओ के अधिकारियों से भी भेंट कर भू-धंसाव का ट्रीटमेंट शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
गडोरा कस्बे में हिल साइड शीर्ष भाग में जीआईसी गडोरा और अनुसूचित जाति के करीब आठ परिवार निवास करते हैं। जबकि हाईवे के निचली तरफ दो होटल और ग्यारह परिवार निवास करते हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, ग्राम प्रधान मंजू देवी, विनोद बंडवाल, सुरेश बंडवाल, संजय शर्मा और केशव बंडवाल ने डीएम को बताया कि बीआरओ ने गडोरा में कुछ दिन पहले हाईवे के चौड़ीकरण के लिए हिल साइड कटिंग की थी। इसके बाद से ही यहां भू-धंसाव हो रहा है।
विज्ञापन
बारिश होने पर ग्रामीण दूसरे घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। होटल स्वामी भी अनहोनी को देखते हुए होटलों में तीर्थयात्रियों को नहीं ठहरा रहे हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बीआरओ के कमान अधिकारी रूप ज्योतिदास को टेलीफोन कर शीघ्र क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर भू-धंसाव का ट्रीटमेंट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।