{"_id":"57d5552e4f1c1bb4613187f0","slug":"badrinath-highway-was-blocked-throughout-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 11 Sep 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे रविवार को पिनौला में भूस्खलन होने से दिनभर अवरुद्ध रहा। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्री अपने वाहन पिनौला में ही छोड़कर लोकल वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए।
सुबह साढ़े नौ बजे पिनौला में चट्टान का एक हिस्सा छिटक कर हाईवे पर आ गया, जिसके बाद सीमा सड़क संगठन के मजदूर जेसीबी और डोजर की मदद से दिनभर मलबा और बोल्डरों को हटाने में लगे रहे। शाम छह बजे तक भी हाईवे सुचारु नहीं हो पाया।
बीआरओ के कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि मलबा हटाने से चट्टान पर अटके बोल्डर नीचे आ रहे हैं, जिससे काम करने में दिक्कतें आ रही है। बोल्डरों को विस्फोट से तोड़ा जा रहा है। देर रात तक हाईवे सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
865 यात्री पहुंचे बदरीनाथ
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के पिनौला में अवरुद्ध होने से रविवार को 865 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए गोविंदघाट से 152 तीर्थयात्री रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचे। रविवार को सुबह नौ बजे तक हेमकुुंड में जोरदार बारिश रही, लेकिन इसके बाद मौसम खुल गया।