फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway stalled for four hours due to hill crack in Kshetrapal

क्षेत्रपाल में पहाड़ी दरकने से चार घंटे बदरीनाथ हाईवे ठप

Sat, 08 Aug 2020 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway stalled for four hours due to hill crack in Kshetrapal
बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल में पहाड़ी दरकने से करीब चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। सुबह दस बजे हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ गए, लेकिन एनएचआईडीसीएल की मशीनें ढाई घंटे देरी से पहुंचीं, जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग करीब दो किलोमीटर पैदल दूरी तय कर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

क्षेत्रपाल में सुबह छह बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी मौके पर न होने के कारण सुबह साढ़े आठ बजे तक भी हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया। हाईवे खुलता न देख कई लोगों ने दो किमी की पैदल दूरी तय की। सुबह नौ बजे जेसीबी पहुंची और हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। सुबह दस बजे हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया। परिवार के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे मयंक उपाध्याय और हार्दिक उनियाल ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्रों में मशीनें पहले से ही तैनात की जानी चाहिए, जिससे मलबा आने पर हाईवे को तत्काल सुचारु किया जा सके। वहीं एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की का कहना है कि जेसीबी पहुंचने में थोड़ा देरी हुई है। अब हाईवे को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed