फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway remained closed for one and a half hour in Bazpur

Chamoli News: बाजपुर में डेढ़ घंटा बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Thu, 08 Feb 2024 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 08 Feb 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway remained closed for one and a half hour in Bazpur
चमोली के समीप बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में मलबा आने से हुआ बंद। संवाद
फोटो
विज्ञापन

लोगों ने वाहनों में बैठकर किया इंतजार
हाईवे के दोनों ओर से लगी रहीं वाहनों की लंबी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया जिससे यहां करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सवारियों को वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया।
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली के पास बाजपुर चाड़े पर वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। यहां ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य आधा-अधूरा होने से चट्टान पर बोल्डर अटके हुए हैं। चट्टान से यहां कई बार रात को पत्थर हाईवे पर गिरे रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक चट्टान से मलबा हाईवे पर आ गया जिससे हाईवे बंद हो गया और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की जेसीबी ने मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाने का काम शुरू किया। करीब साढ़े 11 बजे हाईवे से मलबा हटने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। हाईवे बंद होने से गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी व जोशीमठ की तरफ से आने जाने वाले वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


तिमलैगैर में चट्टान टूटने से बंद हुआ कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे
घंटों फंसे रहे स्कूली बच्चे, महिलाएं और लोग
हाईवे के नीचे पिंडर नदी के किनारे गाय होने से हाईवे खोलने का काम देरी से हुआ शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे नारायणबगड़ के समीप तिमलैगैर में चट्टान का एक हिस्सा टूटने से बंद हो गया। ऐसे में यहां दोनों ओर वाहनों की लाइनेें लग गईं। स्कूली बच्चे, जंगल से घास लेकर लौट रही महिलाएं समेत कई लोग फंसे रहे। सूचना पर बीआरओ मौके पर पहुंचा लेकिन हाईवे के नीचे पिंडर नदी किनारे एक गाय फंसी दिखी। इस कारण अपराह्न तीन बजे बंद हुआ हाईवे देर शाम साढ़े सात बजे तक नहीं खुल पाया। साढ़े सात बजे पहले गाय को रेस्क्यू किया गया उसके बाद बीआरओ हाईवे खोलने में जुटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे नारायणबगड़ के समीप तिमलैगैर में चट्टान का एक हिस्सा टूटने से बंद हो गया। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल को आने जाने वाले लोग फंसे रहे। सूचना पर बीआरओ मौके पर पहुंचा और हाईवे खोलने में जुट गया। मगर इसी दौरान एक गाय हाईवे के नीचे पिंडर नदी किनारे फंसी दिखी। ऐसे में यहां हाईवे खोलने के दौरान पत्थर गिरने से गाय को खतरा हो जाता। शाम साढ़े सात बजे पहले बीआरओ ने गाय को रेस्क्यू किया इसके बाद हाईवे खोलने में जुट गया। बीआरओ के अवर अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि हाईवे पर जल्द ही यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। बोल्डरों को हटाने के लिए पोकलेन मशीन लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed