फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway remained closed for four hours due to debris coming near Taiya bridge

Chamoli News: टैया पुल के पास मलबा आने से चार घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Sun, 20 Aug 2023 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 20 Aug 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway remained closed for four hours due to debris coming near Taiya bridge
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे टैया पुल के पास मलबा आने से करीब चार घंटे तक बंद रहा। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर यात्रियों के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हाईवे पर बिना बारिश के ही मलबा आ रहा है।

बदरीनाथ हाईवे पर टैया पुल के पास रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बोल्डरों के साथ मलबा आ गया और हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने से दोनों और यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। बीआरओ की ओर से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया और सुबह करीब साढ़े 11 बजे हाईवे खोल दिया गया। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है, उसके बाद भी हाईवे बंद हो रहा है जिससे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed