फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway opened up to Mana and Joshimath-Malari Rimkhim

बदरीनाथ हाईवे माणा और जोशीमठ-मलारी रिमखिम तक खोला

Sat, 12 Mar 2022 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway opened up to Mana and Joshimath-Malari Rimkhim
देश के अंतिम गांण माणा तक खुला बदरीनाथ हाईवे। - फोटो : GOPESHWAR
बीआरओ ने बदरीनाथ हाईवे माणा तक और जोशीमठ-मलारी हाईवे को बॉर्डर के अंतिम क्षेत्र रिमखिम तक खोल दिया है। बर्फ पड़ी होने से कई दिनों से हाईवे बंद था। हाईवे खुलने के बाद से यहां सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लगातार हुई बर्फबारी के कारण बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी से आगे बंद हो गया था। मौसम खुलने के बाद बीआरओ ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। हाईवे पर कई जगह 15 से 20 फीट ऊंचे हिमखंड आए हुए थे, जिनको काटकर सड़क खोलने में बीआरओ को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बीआरओ ने जोशीमठ-मलारी हाईवे को बॉर्डर के अंतिम क्षेत्र रिमखिम तक खोल दिया है। वहीं मलारी नीती मोटर मार्ग से भी बर्फ हटाकर इसे भी खोल दिया गया है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे को माणा तक खोल दिया गया है। अब आईटीबीपी ओर सेना के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बड़े-बड़े हिमखंड पड़े होने से हाईवे को खोलने में अतिरिक्त समय लगा। जोशीमठ-मलारी हाईवे भी रिमखिम तक खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed