फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway debris from coming off an hour

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे एक घंटे रहा बंद

Sun, 29 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Sun, 29 May 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर सोनला गदेरे में रविवार को भी मलबा आने से करीब एक घंटे तक बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों के पहिये थमे रहे। सोनला में कई आवासीय मकानों में भी मलबा घुसा।

विज्ञापन


सोनला में बदरीनाथ हाईवे पर तीन बरसाती नाले हैं। बारिश होने से इनमें उफान आ जाता है। रविवार शाम चार बजे तेज बारिश होने से तीनों नालों में पानी बढ़ने से हाईवे पर मलबा आ गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। शाम पांच बजे बारिश कम होने पर वाहनों ने मलबे के ऊपर से ही आवाजाही शुरू कर दी।
विज्ञापन


मलबे से बदरीनाथ हाईवे सोनला में खतरनाक बना हुआ है। मंगरोली के प्रधान तेजवीर कंडेरी ने बताया कि सोनला में कई आवासीय भवनों में भी सोनला गदेरे का मलबा घुसा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। मलबे से गांव तक जाने का पैदल रास्ता भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे के मलबे को हटाने के लिए बीआरओ की जेसीबी और मेन पावर मौजूद है। हाईवे से मलबा काफी हद तक हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed