फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway collapses 10 meters, movement stops.

बदरीनाथ हाईवे का दस मीटर पुश्ता ढहा, आवाजाही ठप

Wed, 29 Mar 2017 10:21 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
/ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Wed, 29 Mar 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Badrinath highway collapses 10 meters, movement stops.
बदरीनाथ हाईवे पर रडांग बैंड के पास क्षतिग्रस्त पड़ा हाईवे। - फोटो : amar ujala

पिघलते ग्लेशियर के कारण रडांग बैंड के समीप बदरीनाथ हाईवे का करीब दस मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। इसे देखते हुए बीआरओ ने हाईवे के सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

रडांग बैंड हनुमान चट्टी से चार किलोमीटर की दूरी पर है। शीतकाल में हुई बर्फबारी के कारण यहां ग्लेशियर पसरा हुआ है। अब

तापमान बढ़ने के साथ ही ग्लेशियर पिघलने लगा है। बुधवार को यहां हाईवे पर करीब दस मीटर पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया। सेना के बड़े वाहन भी माणा गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रडांग बैंड से आगे हाईवे का डामरीकरण कार्य भी रुक गया है। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। आगामी 10 अप्रैल तक हाईवे का सुधारीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हाईवे सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जोशीमठ (ब्यूरो)।
गढ़वाल अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने बुधवार को जोशीमठ से बदरीनाथ धाम तक बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। लामबगड़ भूस्खलन जोन में चल रहे सुधारीकरण कार्य की धीमी गति पर अपर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि एनएच के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर पेयजल की व्यवस्था शीघ्र सुचारु करने तथा ऊर्जा निगम के अधिकारियों को धाम सहित यात्रा पड़ावों पर बिजली व्यवस्था चाक-चौबंद करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लामबगड़ में ग्रामीणों से हाईवे से उचित दूरी पर दुकानें स्थापित करने को लेकर भी बातचीत की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, बीआरओ के कर्नल पीके राणा सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed