फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   badrinath highway block in nagrashu

नगरासू में फंसा ट्राला, 10 घंटे आवाजाही ठप

Wed, 13 May 2015 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 13 May 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर नगरासू के समीप ट्राला फंसने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर यात्री बसें, बारात के वाहन, ट्रक आदि वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन


 सड़क नहीं खुलने की स्थिति पर बारातियों ने दूसरे छोर से अन्य वाहन बुक कराए और अपने गंतव्य स्थल को रवाना हुए। बीआरओ की कड़ी मशक्कत के बाद अपराह्न तीन बजे हाईवे को खोल दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पांच बजे नगरासू से एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन) कंपनी की मशीन को पीपलकोटी ले जा रहा ट्राला बदरीनाथ हाईवे पर नगरासू हनुमान मंदिर के पास फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राला फंसने के कारण 10 घंटे तक बड़े वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद रही, जबकि छोटे वाहन यहां से बमुश्किल पास हुए। ट्राला फंसने के कारण यहां चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों के साथ बाराती भी परेशान रहे।


मौके पर पहुंचे बीआरओ 66 आरसीसी के द्वितीय कमान अधिकारी मुकेश कुमार परगनिया ने बताया कि ट्राला को क्रेन से खींचा नहीं जा सकता था। ऐसे में ट्राला को खोलना पड़ा।

सड़क के चट्टानी भाग को काटकर वाहनों की आवाजाही कराई। संबधित कंपनी को शीघ्र सड़क से ट्राला हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed