{"_id":"6ab7c532226e8f154603f992","slug":"badrinath-dham-chamoli-administration-restricts-high-frequency-sound-systems-near-religious-and-cultural-sites-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम: DJ विवाद के बाद धार्मिक स्थलों की मर्यादा पर प्रशासन सख्त, कार्यक्रमों के लिए पहले अनुमति जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम: DJ विवाद के बाद धार्मिक स्थलों की मर्यादा पर प्रशासन सख्त, कार्यक्रमों के लिए पहले अनुमति जरूरी
Sat, 26 Sep 2026 06:51 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:51 PM IST
सार
धार्मिक स्थलों की शांति और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए चमोली प्रशासन ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब इन स्थलों के आसपास होने वाले आयोजनों पर प्रशासन की निगरानी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ धाम में हाल ही में हुए डीजे विवाद के बाद प्रशासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। चमोली जिले में धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम समेत सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
ऐसे कार्यक्रम, जिनसे धार्मिक स्थलों की गरिमा प्रभावित होती है, तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किए गए हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास किसी भी कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
कार्यक्रम की अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट ही सभी पहलुओं की जांच के बाद जारी करेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले आयोजक मंडल या आयोजन समिति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।