{"_id":"57efeddf4f1c1b90745769bf","slug":"backward-regions-are-adamant-on-demand-kshetrwasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े क्षेत्र की मांग पर अड़े हैं क्षेत्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़े क्षेत्र की मांग पर अड़े हैं क्षेत्रवासी
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Picketed
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों को आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को ग्राम पंचायत भर्की और भैंटा गांवों के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान कृषि मंत्री व बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने ग्रामीणों को शीघ्र शासनादेश जारी होने की बात कही।
विज्ञापन
यहां धरना स्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री ने जोशीमठ के विकास के लिए की गई मांग को उचित ठहराया। कहा कि जब राज्य में रवांल्टा और धारचूला की मांग पूरी कर दी गई, तो जोशीमठ की मांग भी शीघ्र पूरी कर दी जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री से मामले में हुई वार्ता के बाद पिछड़ा क्षेत्र के गठन के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
कमेटी की ओर से प्रस्ताव की त्रुटियों को दूर किए जाने के बाद शीघ्र शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। वहीं आंदोलनकारियों ने शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक भरत सिंह कुंवर, समिति के अध्यक्ष रमेश सती, भैंटा के प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, भर्की प्रधान दुर्लभ सिंह, प्रियंका पंवार, सुनीता रावत, संतोषी देवी, चंद्र मोहन पंवार, देवेंद्र चौहान, हर्षवर्द्धन सिंह, दयम्यती देवी, शकुंतला देवी, रजनी और सुलोचना आदि मौजूद थे।