फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   b.ed student made durbin

यशवंत की दूरबीन से साफ दिखाई देगा बृहस्पति ग्रह

Mon, 14 Dec 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Mon, 14 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन

अमूमन लाखों की लागत वाली दूरबीन को चमोली जिले के एक छात्र ने मात्र दस हजार रुपये में बना दिया। इस दूरबीन से बृहस्पति ग्रह को उपग्रहों के साथ और चंद्रमा को भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

विज्ञापन


गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर (गढ़वाल) से एमएससी करने के दौरान बीती जनवरी माह में इलाहाबाद के आनंद भवन में विज्ञान प्रसार की कार्यशाला के दौरान छात्र यशवंत खत्री ने दूरबीन बनाना सीखा।
विज्ञापन


सीखने की ललक और विज्ञान पर मजबूत पकड़ होने के कारण यशवंत को इस दूरबीन को बनाने में मात्र तीन दिन का समय लगा।

 आसमान में बृृहस्पति ग्रह सामान्य तौर पर तारे की तरह टिमटिमाता दिखाई देता है, वहीं तारा यशवंत की बनाई दूरबीन से स्पष्ट और उपग्रहों के साथ दिखाई देेता है। चंद्रमा पर पड़े गड्ढे भी इस दूरबीन से साफ दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरबीन बनाने की विधि
सबसे पहले क्राउन ग्लास से अवतल दर्पण बनाया गया। यही दूरबीन का मुख्य भाग होता है। इसके बाद इस पर एल्युमिनियम की परत चढ़ाई जाती है।

फिर लकड़ी व लोहे की सहायता से दूरबीन का माउंट तैयार किया जाता है। इसके बाद दर्पण और माउंट को आपस में जोड़ दिया जाता है। दर्पण को माउंट में उसकी फोकस दूरी के अनुसार फिट किया जाता है। बाद में जरूरत के हिसाब से नैत्रिका लगाई जाती है।

इस दूरबीन से धुंधला सा दिखने वाला आसमान स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जिसमें ग्रह, उपग्रह और अन्य आकाशीय पिंड देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed