फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Auli started packing for Christmas and New Year celebration

क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पैक होने लगा औली

Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Auli started packing for Christmas and New Year celebration
कोरोना से ठप पड़ा पर्यटन व्यवसाय अब पटरी पर आता दिख रहा है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों ने बुकिंग शुरू कर दी है। औली के जीएमवीएन में 90 प्रतिशत तक बुकिंग हो चुकी है जबकि प्राइवेट होटल और टेंट में भी करीब 50 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। होटल व्यवसायियों को आने वाले दिनों में बुकिंग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना के बाद से औली और जोशीमठ क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां ठप पड़ी हैं। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए औली में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। इसके लिए इन दिनों औली में होटलों की बुकिंग चल रही है। औली में जीएमवीएन के प्रबंधक नीरज उनियाल ने बताया कि औली में 90 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। सभी बुकिंग 20 दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह के बीच की हैं। वहीं जोशीमठ में जीएमवीएन के प्रबंधक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि उनके यहां 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है, जबकि होटल एसोसिएशन औली के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह के अनुसार प्राइवेट होटलों में भी करीब 50 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। औली में करीब 15 होटल और कुछ टेंट हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद यह बुकिंग राहत देने वाली है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में बर्फबारी की उम्मीद
- इस साल औली में काफी कम बर्फबारी हुई है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में जरूर यहां बर्फबारी हुई, लेकिन उसके बाद यहां बर्फ नहीं गिरी। हालांकि स्थानीय होटल और टेंट संचालकों को उम्मीद है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में अच्छी बर्फबारी हो जाएगी, जिसके बाद यहां पर्यटक काफी संख्या में आ जाएंगे। अभी औली के ऊपर हल्की बर्फ है, जबकि पिछले साल इन दिनों तक वहां दो से तीन फीट बर्फ जम गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed