{"_id":"583307044f1c1bb604b3a3e0","slug":"attacked-by-the-bear-and-women-fell-into-the-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने किया हमला, खाई में गिरी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने किया हमला, खाई में गिरी महिला
अमर उजाला ब्यूरो/ गोपेश्वर (चमोली)
Updated Mon, 21 Nov 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bear
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट ब्लाक के कांडई गांव के समीप भालू ने एक महिला को हमला कर दिया और महिला खाई में जा गिरी। परिजनों ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सोमवार को कांडई गांव निवासी बीएस कन्याल की 52 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे घर के समीप जंगल में घास लेने गई थी। इसकी दौरान घात लगाकर बैठे भालू ने पुष्पा पर हमला कर दिया और महिला चट्टान से 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पुष्पा को खाई से निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डा. बीके शुक्ला ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसकी स्थिति गंभीर है।
विज्ञापन