फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   At the meeting, the leaders cut commotion.

बैठक में प्रधानों ने काटा हंगामा

Tue, 27 Sep 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Tue, 27 Sep 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर प्रधानों ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर बैठक का बहिष्कार किया।

विज्ञापन

 मंगलवार को ब्लाक सभागार में प्रमुख अंशी नेगी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू हुई, लेकिन बैठक में अधिकारियों के न होने पर प्रधानों ने रोष जताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


प्रधान संगठन के अध्यक्ष एमएन चंदोला ने कहा कि इस तरह की बैठक का कोई औचित्य ही नहीं है। संगठन ने  ब्लाक सभागार के बाहर सभा कर कहा कि ब्लाक में आपदा से नुकसान, पेयजल, सड़क, शिक्षा और मनरेगा के अवशेष भुगतान का हल लंबे समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पंचायत प्रतिनिधि बैठक के माध्यम से अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाते हैं लेकिन अधिकारी बैठकों के प्रति लापरवाह बने हैं। प्रधानों ने प्रमुुख अंशी नेगी को ज्ञापन देते हुए कहा कि 25 दिनों के भीतर दुबारा बैठक हो जिसमें सभी विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहें। कहा कि अगर बैठक में अधिकारी नहीं पहुंचे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र रावत, उषा रावत, महिपाल रावत, बचन सिंह, महिपाल, राजेश्वरी देवी, गोदांबरी देवी, रजनी देवी, नंदी देवी, राधा देवी, कविता, सुनीता, शंकुतला आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed