फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   army recruitment in uttarakahand.

सेना भर्ती में आए युवक के सिर पर डंडे से प्रहार, बेहोश

Tue, 31 May 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Updated Tue, 31 May 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन

यहां रविग्राम में चल रही पोर्टर भर्ती प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को सेना के एक जवान ने भर्ती में शामिल होने आए एक युवक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। जोशीमठ कोतवाली पुलिस की मदद से युवक को गंभीर अवस्था में 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी तक पुलिस में कोई सूचना दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन


सेना के लिए अग्रिम सीमा चौकियों पर रसद और अन्य सामग्री पहुंचाने के लिये जोशीमठ के रविग्राम में सोमवार से छह सौ अस्थाई पोर्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। राज्य के विभिन्न जनपदों से सैकड़ों युवा भर्ती में शामिल होने यहां पहुंचे हैं। मंगलवार को युवाओं की शारीरिक दक्षता जांच चल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ युवाओं ने आरोप लगाया कि उनसे बाद में आने वाले कई युवाओं को पहले भर्ती में बुला लिया गया जबकि वे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस संबंध में कुछ युवाओं ने सेना के जवानों से बात की तो एक जवान ने भर्ती में शामिल होने आए घाट ब्लाक के लांखी गांव निवासी दिनेश राम पुत्र ज्ञानी राम के कान पर डंडे से प्रहार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोट लगने से दिनेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। बाद में उसके साथियों ने 108 सेवा की मदद से दिनेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया। दिनेश के साथी  शिशुपाल, रंजीत, संदीप, गिरीश और रमेश ने बताया कि घायल युवक का इलाज करने के बजाय उसके साथियों से उसे मैदान से बाहर ले जाने को कहा गया।

घटना से गुस्साए युवाओं ने मौके पर जमकर हंगामा काटा और दोषी सेना के जवान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही जोशीमठ कोतवाल हरेंद्र सिंह बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवाओं को शांत कराया।


कोतवाल ने बताया कि घायल युवक का सीएचसी में उपचार चल रहा है। पीड़ित की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस संबंध में सेना के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed