{"_id":"63628fd5ab9cbe39d2437f73","slug":"arjuna-s-pashwa-killed-the-symbolic-rhinoceros-gopeshwar-news-drn427060830","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन के पश्वा ने किया प्रतिकात्मक गैंडे का वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन के पश्वा ने किया प्रतिकात्मक गैंडे का वध
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप किलौंडी नारायण गांव में गैंडा कौथिग में अभिनय करते पांडवों के अवतारी पुरुष।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशोली ब्लॉक के किलोंडी नारायण गांव में चल रहे पांडव नृत्य के तहत बुधवार को गैंडा कौथिग का आयोजन हुआ। कौथिग में कपड़े, लकड़ी और कागज से गैंडे का प्रतीक चिह्न बनाया गया और अर्जुन के पश्वा की ओर से उसका वध किया गया।
आयोजन में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा के बाद पांडव परिवार ने घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन दिए। इसके बाद युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल, सहदेव, कुंती, द्रोपदी और कृष्ण के अवतारी पुरुष ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपक असवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह असवाल, रणजीत सिंह, महिपाल सिंह, डबल सिंह, सुरजीत सिंह, कलम सिंह, शिशुपाल, हरेंद्र, वीरेंद्र शामिल रहे।
पूजा-अर्चना के साथ राऊंलेंक गांव में पांडव नृत्य शुरू
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी के ग्राम पंचायत राऊंलेंक में पांडव नृत्य शुरू हुआ। 27 दिनों तक चलने वाले आयोजन में महाभारतकालीन विधाओं का गायन व वाद्य यंत्रों के माध्यम से पश्वाओं के द्वारा मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को ढोल की थाप व पंडवाणी गायन के बीच गांव के पंचायती चौक में ग्रामीणों की मौजूदगी में पांडव नृत्य को लेकर पूजा-अर्चना की गई। पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी ने बताया कि 13 वर्ष के उपरांत यह धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। प्रधान कमलेंद्र नेगी ने बताया कि लंबे समय बाद हो रहे इस आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुभाष रावत, सरपंच दलीप रावत, वन पंचायत सरपंच सूरज नेगी, उपाध्यक्ष श्रीधर लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष संजू देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष संदीप नेगी आदि मौजूद थे।