फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Arbitration plant center is aware of Timaru cultivation

Chamoli News: सगंध पौधा केंद्र तिमरू की खेती के लिए कर रहा जागरूक

Wed, 18 Oct 2023 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 18 Oct 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Arbitration plant center is aware of Timaru cultivation
जोशीमठ। सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई की ओर से जिले में तिमरू की खेती के लिए काश्तकारों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में कई काश्तकार इसकी खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

सगंध पौधा केंद्र के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य में तिमरू के कृषिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में पीपलकोटी, पाखी, गरुड़गंगा, हेलंग, द्विंग, तपोवन, पाताल गंगा, लंगसी आदि गांवों के काश्तकार इसकी खेती कर रहे हैं जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। द्विंग के केदार सिंह व मदन सिंह, पाखी के जगदीश लाल, जसपाल लाल, जसपाल टम्टा आदि का कहना है कि तिमरू का प्रयोग दातून के अलावा आयुर्वेदिक दवा बनाने में भी किया जाता है। इसके बीज की कीमत चार हजार रुपये किलो है जिससे वह अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। पौधा केंद्र के जिला प्रभारी ने बताया कि जिले के अधिक से अधिक काश्तकारों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed