फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   approval for national skiing competition in auli

औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता के लिए मिली मंजूरी

Mon, 31 Jan 2022 10:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
approval for national skiing competition in auli
औली में सात से नौ फरवरी तक प्रस्तावित राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नोबोर्ड प्रतियोगिता के आयोजन के लिए निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिल गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों में जुट जाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

औली में इन दिनों चारों ओर बर्फ जमी हुई है। यहां बर्फीली ढलानों पर इन दिनों उत्तराखंड की टीम के 38 खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। टीम के खिलाड़ी कोच दिनेश भट्ट के मार्गदर्शन में औली की ढलानों पर खूब अभ्यास कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति भी बनी थी, जिसको लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने निर्वाचन आयोग से इसकी अनुमति मांगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी अनुमति दे दी है। पूर्व निर्धारित समय पर ही प्रतियोगिताएं होंगी। संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed