फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Applications open for Handloom and Handicraft Awards

Chamoli News: हथकरघा-हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

Fri, 20 Feb 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Feb 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Applications open for Handloom and Handicraft Awards
-जिला स्तर पर तीन श्रेणी में होगा चयन, विजेता को मिलेगा 60 हजार रुपये
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिले में हथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्पियों व लघु उद्यमियों को उत्कृष्टता के आधार पर जिला उद्योग केंद्र की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग में आवेदन करना होगा। इसमें जिला स्तर पर गठित चयन समिति की ओर से उत्कृष्ट उत्पाद का चयन किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक अंजलि रमन ने बताया कि जिला स्तर पर हथकरघा बुनकरों, हस्पशिल्पियों और लघु उद्यमियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 60 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए बुनकर, हस्तशिल्पियों और उसका उद्योग जो उद्योग निदेशालय उत्तराखंड या विकास आयुक्त हथकरघा/हस्तशिल्पी भारत सरकार के अधीर पंजीकृत होना चाहिए। उत्तराखंड राज्य के अधीन पंजीकृत हस्तकला/हथकरघा के निजी दस्तकार और सहकारी समितियों या पंजीकृत शासकीय संस्थाओं के हस्तशिल्पी व बुनकर भी इसके लिए पात्र होंगे। वहीं लघु उद्योगों में जो उद्योग विभाग के अंतर्गत पिछले तीन साल से लगातार उत्पादन कर रहें हों और तीन साल की ऑडिट बैलेंसशीट हो। आवेदन चार मार्च तक पूरी औपचारिकताओं के साथ महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र में जमा किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed