फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anmol won the under-12 two-kilometer race.

Chamoli News: अंडर 12 की दो किमी दौड़ में अनमोल जीते

Sun, 09 Nov 2025 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 09 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Anmol won the under-12 two-kilometer race.
फोटो--
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस पर गोपेश्वर में हुआ क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर गोपेश्वर में क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक-बालिकाओं की छह आयु वर्ग में 410 युवाओं ने प्रतिभाग किया और दमखम दिखाया।
खेल विभाग की ओर से रविवार को खेल मैदान गोपेश्वर से क्राॅस कंट्री दौड़ हुई जो घिंघराण रोड के चिह्नित स्थानों पर होते हुए खेल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। बालकों के अंडर 12 की दो किमी दौड़ में अनमोल बिष्ट, अंकुश, नवजोत, प्रतीक व यश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 की तीन किमी दौड़ में कृष्णा बिष्ट, नितिन कंडारी, चिराग नेगी, आर्यन, नवनीत, अंडर 17 की पांच किमी दौड़ में तनिष्क, अमित प्रसाद, आशीष सिंह, अनुज सिंह, ऋषभ रावत, वहीं ओपन वर्ग की सात किमी दौड़ में रितुल परिहार, मयंक बर्त्वाल, अमन ठाकुर, मोहित और गोपेश्वर के कमला राम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान हासिल किया। अंडर 14 की बालिका की तीन किमी दौड़ में आरुषी नेगी, अंजलि, प्रियंका, जिया और प्रियांशी, अंडर 17 में पांच किमी दौड़ में हिमांशी नेगी, अनुष्का, लक्ष्मी, यशोरी और बेबी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवें स्थान पर रही। सभी विजेताओं को कोषाधिकारी चमोली राजीव कांत और सहायक कोषाधिकारी विनोद कुमार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह, लता झिंक्वाण, पृथ्वी सिंह रावत, जयदीप झिक्वांण, सीमा पुंडीर, बबीता रावत, रघुनाथ बुटोला, विक्रम कठैत, रेखा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फुटबाल टीम के लिए चयन ट्रायल आज

गोपेश्वर। पौड़ी जिले में 14 नवंबर से 16 नवंबर तक बालक वर्ग की ओपन फुटबाल प्रतियोगिता होगी जिसमें चमोली जिले की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन के लिए सोमवार को गोपेश्वर में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि पौड़ी जिले में होने वाली राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन सोमवार को किया जाएगा। खेल मैदान गोपेश्वर में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। खिलाड़ियों को मूल निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की फोटो लानी जरूरी है। इच्छुक खिलड़ी 10 नवंबर को सुबह 10 बजे खेल मैदान में पहुंचकर ट्रायल में प्रतिभाग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed