{"_id":"6ada11fed375d69cb3051cd6","slug":"gathered-information-on-medicinal-fodder-fuel-and-aromatic-species-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121569-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फोटो
Thu, 22 Oct 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
औषधीय, चारा, ईंधन और सगंध प्रजातियों की ली जानकारी
गोपेश्वर। रामपुर मंडी, देहरादून की प्रशिक्षु महिला वन आरक्षियों ने बुधवार को वन अनुसंधान रेंज गोपेश्वर के अनुसंधान पौधालय और खल्ला मंडल स्थित आर्किड संरक्षण केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वनस्पति प्रजातियों और उनके संरक्षण की जानकारी ली।
मंडल पौधशाला में प्रशिक्षुओं को औषधीय, चारा, ईंधन और सगंध प्रजातियों के महत्व से अवगत कराया गया। वहीं, आर्किड संरक्षण केंद्र में संरक्षित आर्किड प्रजातियों की विशेषताओं और संरक्षण की जानकारी दी गई। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन आर्य और वन दरोगा धीरज कुमार ने विभिन्न प्रजातियों के उपयोग और संरक्षण के बारे में बताया। प्रशिक्षु वन आरक्षी वन क्षेत्राधिकारी आनंद रावत के नेतृत्व में भ्रमण पर आए थे। इस दौरान वन आरक्षी सपना चौधरी, रमेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद