फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Ankit Bhandari became the manager of the school management committee

Chamoli News: अंकित भंडारी बने विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक

Wed, 09 Apr 2025 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 09 Apr 2025 04:07 PM IST
विज्ञापन
Ankit Bhandari became the manager of the school management committee
गोपेश्वर। जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमक कलगोठ में आयोजित अभिभावक संघ की बैठक में प्रबंध समिति का गठन किया गया। प्रबंधक पद के लिए अंकित भंडारी को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में हुई बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। प्रबंधक अंकित भंडारी ने कहा कि विद्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय, विद्यालय भवन और शिक्षकों की तैनाती के लिए संघर्ष किया जाएगा। विद्यालय में शिक्षा का बेहतर माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


फोटो
डॉक्टर को जिला अस्पताल में संबद्ध करने का विरोध
गोपेश्वर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग में तैनात डॉ. प्रांचल चंद्र को जिला अस्पताल गोपेश्वर से संबद्ध करने का नंदप्रयाग क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया। नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, नरेंद्र कठैत, गुड्डू राजा आदि ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया और डॉक्टर को यथावत रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि नंदप्रयाग चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है। साथ ही 66 ग्रामसभाओं व तीन विकास खंडों का केंद्र भी है। लोग प्राथमिक इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदप्रयाग पहुंचते हैं। यहां तैनात एकमात्र डॉक्टर को जिला अस्पताल से संबद्ध करने से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा जाएगी। संवाद
विज्ञापन


फोटो
मां के स्मरण से होता है जनमानस का कल्याण
ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पहले यात्रा तथा जनमानस की मंगलकामना के लिए नृसिंह मंदिर में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा का समापन हो गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय के साथ ही अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रतिभाग किया। कथावाचक बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल ने कहा कि मां जगदंबा से सृष्टि की उत्पत्ति हुई है। मां के नाम के स्मरण मात्र से जनमानस का कल्याण हो जाता है। मां दुर्गा की कृपा से असंभव भी संभव हो जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed