फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Angry people protested in tehsil

Chamoli News: युवती की मौत से गुस्साए लोगों का तहसील में प्रदर्शन

Tue, 10 Oct 2023 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 10 Oct 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Angry people protested in tehsil
कर्णप्रयाग तहसील में युवती की मौत से प्रदर्शन करते कपीरी संघर्ष समिति के लोग। संवाद
फोटो
विज्ञापन

कहा-उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में सही से नहीं किया जा रहा इलाज
सीएमओ बोले, युवती की मौत अस्पताल में नहीं घर में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में मरीजों से बाहर से दवाइयां मंगवाने, जांच बाहर से कराने के विरोध में और आठ अक्तूबर को इलाज के दौरान एक युवती की मौत होने से गुस्साए कपीरी विकास संघर्ष समिति, व्यापार संघ व गांधीनगर के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अस्पताल में सही इलाज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा और अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार को गुस्साए लोग तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उपजिला अस्पताल में मरीजों का इलाज ठीक से नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बीते आठ अक्तूबर को डिडोली (ग्वाड़) गांव की रीता पुंडीर की मौत डॉक्टरों की लापरवाही, गलत दवाइयां और इंजेक्शन देने से हुई। उन्होंने सीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर कपीरी संघर्ष समिति के अध्यक्ष खिलदेव रावत, बृजेश बिष्ट, भगवान कंडवाल, विजय कुमार आदि थे। वहीं, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया। कहा कि विगत एक माह से अस्पताल पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे डॉक्टरों व कर्मचारियों को मानसिक दबाव झेलना पड़ रहा है। रीता पुंडीर की मौत अस्पताल में नहीं बल्कि उसके घर में हुई। रीता के परिजन डाॅक्टरों काे बिना बताए उसे अस्पताल से अपने घर ले गए थे। जो दवाइयां व जांचें अस्पताल में हैं, उसकी सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed