फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Angry over the condition of roads, will protest at the district headquarters today

Chamoli News: सड़कों की बदहाली पर गुस्साए, आज जिला मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन

Tue, 12 Dec 2023 10:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Dec 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Angry over the condition of roads, will protest at the district headquarters today
पीपलकोटी। उर्गम घाटी में हेलंग-डुमक, हेलंग-उर्गम, भेंटा-भर्की सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उर्गम घाटी के ग्रामीणों ने 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में धरना भी दिया जाएगा। भेंटा, भर्की, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, ल्यारी, थेंणा, उर्गम के ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी और ग्राम प्रधान भेंटा हेमलता देवी ने ज्ञापन में कहा कि उर्गम घाटी में सड़कों की दयनीय स्थिति बनी है। भेंटा-भर्की सड़क का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। यहां कल्प गंगा के खवाला में, कल्पेश्वर मंदिर के समीप, घोपा गदेरा और नोट गदेरे में पुल का निर्माण होना है लेकिन पीएमजीएसवाई की ओर से अभी तक इसके लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed