{"_id":"5ef230e88ebc3e433922c68e","slug":"anger-erupted-over-increase-in-petrol-and-diesel-prices-gopeshwar-news-drn34794734","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर फूटा गुस्सा, कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर फूटा गुस्सा, कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन
गोपेश्वर बस स्टैंड़ में राज्य सरकार का पुतला फूंकते युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : GOPESHWAR
पेट्रोल-डीजल के दामों के हो रही बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर में बस स्टेशन तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में बसों का किराया दो गुना करने के निर्णय को वापस लेने और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, महेंद्र नेगी, विकास जुगरान, संदीप भंडारी, राहुल कुमार, अरविंद नेगी आदि शामिल थे।
उधर पोखरी में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी, मातवर नेगी, गोपाल पंवार, हुकुम नेगी, जीत सिंह आदि ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही जनता पर तेल के दाम बढ़ाने से दोहरी मार पड़ी है।
पौड़ी में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारा रोड से रैली निकाली और डीएम कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि सरकार आपदा की इस घड़ी में भी आम नागरिकों की सुरक्षा करने के बजाय उनका शोषण कर रही है। नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम रावत ने कहा कि सरकार ने बसों को आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र रावत को ज्ञापन भेजकर बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शिव प्रसाद रतूड़ी, गोदाबंरी रावत, रेखा भंडारी, दीपक नौटियाल, आकाश रावत, अमन, संजना गुजराल, पवन गौड़, कविता, सीमा आदि शामिल थे।