फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anger among pilgrim priests for changing the time of worship of Badrinath

बदरीनाथ की पूजा के समय में बदलाव करने पर तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश

Sat, 29 May 2021 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Anger among pilgrim priests for changing the time of worship of Badrinath
देवस्थानम बोर्ड की ओर से बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीनाथ की पूजा के समय में बदलाव करने पर तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई। बदरीनाथ की पूजा ब्रह्ममुहूर्त में न कर सुबह 7 बजे की जा रही है। बदरीनाथ धाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि धाम में प्राचीन काल से चली आ रही धार्मिक परंपराओं से देवस्थानम बोर्ड खिलवाड़ कर रही है, जो कि उचित नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड की ओर से नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की गई है, जिसमें सुबह 7 बजे से बदरीनाथ जी की पूजा शुरू करने की व्यवस्था की गई है, जबकि बदरीनाथ धाम में प्रात: कालीन ब्रह्ममुहूर्त में 4 बजे से धार्मिक परंपराओं के साथ पूजा होती रही है। बदरीनाथ युवा पंडा समाज के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी का कहना कि देवस्थानम बोर्ड के बनने से पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से पूजा नियमों को ताक पर रखा जा रहा है, इसका विरोध किया जाएगा। वहीं, मामले को लेकर देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी बीडी सिंह से कई बार दूरभाष से संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed