फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anganwadi workers on work boycott from today

Chamoli News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज से कार्य बहिष्कार पर

Tue, 20 Feb 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 20 Feb 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers on work boycott from today
गोपेश्वर। मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। कहा कि वे पोषण सहित बीएलओ का कार्य भी नहीं करेंगे। उन्होंने इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की दशोली ब्लॉक कार्यकारिणी ने ज्ञापन में कहा कि वे मानदेय बढ़ाने को लेकर लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं लेकिन उनकी एक नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने प्रति माह 18 हजार रुपये मानदेय देने, 15 साल पूरे होने पर हर साल मानदये बढ़ाने, सेवानिवृत्त होने पर दो लाख रुपये देने, 50 साल की आयु होने पर मानदेय में वृद्धि करने, गोल्डन कार्ड जारी करने, मिनी आंगनबाड़ी का उच्चीकरण करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष आशा थपलियाल, मंजू, सुशीला, सुलोचना, सरिता, उमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed