{"_id":"62c5ac983d1d3e4df156d2a4","slug":"anganwadi-centers-running-in-homes-karnpryag-news-drn4164867170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के लिए भवन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के लिए भवन बनाने की मांग
विज्ञापन
ब्लॉक के अंतर्गत संचालित कई आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन तक नहीं है। कई केंद्र कर्मियों के घरों में चल रहे हैं। देवाल ब्लॉक में संचालित 66 आंगनबाड़ी केंद्रों में छह साल के बच्चों की संख्या 2,110 है। स्थिति यह है कि ब्लॉक में बाल विकास कार्यालय का भी अपना भवन नहीं है। बाल विकास कार्यालय ब्लॉक मुख्यालय से ढाई किलोमीटर दूर नंदकेशरी के सीआरसी भवन में चल रहा है।
ब्लॉक के 16 बाल विकास केंद्रों के पास विभागीय भवन है। जबकि 21 केंद्र प्राथमिक विद्यालय में चल हो रहे हैं और शेष 29 केंद्र पंचायत घर, सहायिका व कार्यकर्ता के घरों में चल रहे हैं। छह साल तक के बच्चों को कुपोषण से बचाव, स्कूली पूर्व शिक्षा देने, गर्भवती महिलाओं के लिए संबंधित योजनाओं को लेकर गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जाता है, लेकिन विभाग के पास योजनाओं के संचालन के लिए अपना खुद का भवन नहीं होने से समस्याएं आ रही हैं। वहीं ब्लॉक मुख्यालय में बाल विकास का अपना भवन नहीं होने से भी आंगनबाड़ी कर्मी परेशान हैं। ब्लॉक का बाल विकास कार्यालय ब्लॉक मुख्यालय से ढाई किलोमीटर दूर सीआरसी भवन नंदकेशरी में चल रहा है। ऐसे में क्षेत्र के सभी कर्मियों को बैठकों के लिए ब्लॉक कार्यालय में आना पड़ता है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ब्लॉक का बाल विकास कार्यालय देवाल में ही खोलने की मांग की।
विभागीय आदेश के अनुसार प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी भवन बनने हैं, जिसके लिए 600 वर्ग फीट भूमि चाहिए। कई स्कूलों में आंगनबाड़ी भवन बनाने के लिए भूमि नहीं है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। - सत्यवती सुपरवाइजर, बाल विकास विभाग, देवाल।