फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anchor Raghav Juyal gave the necessary equipment and medicines to the police

एंकर राघव जुयाल ने पुलिस को दिए जरूरी उपकरण व दवाइयां

Mon, 24 May 2021 08:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Anchor Raghav Juyal gave the necessary equipment and medicines to the police
एंकर व डांसर राघव जुयाल सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के साथ गोपेश्वर में पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर पहुंचकर पुलिस प्रशासन के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दवाइयां व जरूरी उपकरण बांटे। वे सुबह करीब दस बजे हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचे और दवाइयां व उपकरण पुलिस अधिकारियों को सौंपे। राघव जुयाल ने कहा कि चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में कोरोना से संबंधित जरूरी सामग्री वितरित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए यह दवाइयां वितरित की जा रही हैं। पहाड़ परिवर्तन समिति के कार्यकर्ताओं की ओर से भी गांव-गांव के स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीमीटर, थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है। करीब पंद्रह मिनट तक गोपेश्वर में रहने के बाद वे देहरादून लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed