फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   An employee removed on recovery in renewal of labor card

श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण में वसूली पर एक कर्मचारी को हटाया

Sat, 06 Aug 2022 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
An employee removed on recovery in renewal of labor card
श्रम विभाग के चमोली कार्यालय में श्रमिकों के कार्ड नवीनीकरण पर निर्धारित शुल्क से कई गुना अधिक धनराशि लिए जाने का मामला प्रकाश में आने पर एसडीएम अभिनव शाह ने मामले की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। श्रम सुविधा केंद्र के एक कर्मचारी को हटाकर श्रम कार्यालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है, जबकि कार्यालय में एक नए कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

श्रम विभाग के चमोली कार्यालय में मौजूदा समय में तकरीबन 18 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं। हर तीन साल में श्रम कार्ड के नवीनीकरण के लिए निर्धारित शुल्क 100 रुपये लिया जाता है लेकिन यहां श्रमिक सुविधा केंद्र में श्रमिकों से एक से 800 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा था। अमर उजाला ने अपने 31 जुलाई के अंक में कार्ड नवीनीकरण पर हो रही वसूली शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने एसडीएम चमोली को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम अभिनव शाह ने बताया कि श्रम सुविधा केंद्र में तैनात एक कर्मचारी को रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। नियमित रूप से कार्ड नवीनीकरण का ब्योरा और शुल्क को रजिस्टर में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित शुल्क को कार्यालय में जगह-जगह चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, प्रभारी श्रम अधिकारी धर्मराज प्रजापति ने बताया कि श्रमिकों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। कर्मचारियों को श्रमिकों से किसी भी प्रकार का लेन-देन न करने और उन्हें योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed