फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Allegations of disregard for standards in the construction of the Tharali-Dewal-Wan roadAllegations of disregard for standards in the construction of the Tharali-Dewal-Wan road

Chamoli News: थराली-देवाल-वाण मार्ग के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप

Tue, 20 Oct 2026 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 20 Oct 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Allegations of disregard for standards in the construction of the Tharali-Dewal-Wan roadAllegations of disregard for standards in the construction of the Tharali-Dewal-Wan road
देवाल। थराली-देवाल-वाण मार्ग के सुधारीकरण कार्य की सुस्त चाल और घटिया निर्माण से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। 22 किमी लंबे मार्ग पर हॉटमिक्स का काम शुरू हुए 7 महीने बाद भी केवल 7 किमी सड़क ही सुधर पाई है जबकि इसे नवंबर तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

32 करोड़ रुपये के इस बजट से हॉटमिक्स, नाली निर्माण, स्कपर और 2845 मीटर क्रश बैरियर लगने हैं। व्यापार संघ के जिला उपाध्यक्ष केडी मिश्रा समेत स्थानीय लोगों ने विभाग व ठेकेदार पर सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साइट पर विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण मानकों की अनदेखी हो रही है। दो महीने पहले बनी नाली का सीमेंट भी उखड़ने लगा है। वहीं लोनिवि के ईई मनीष डोगरा ने बताया कि ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी डामर की एक और लेयर बिछाई जानी है और उखड़ी हुई नाली को नियमानुसार दोबारा दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


बैनोली-डुंग्री मार्ग पर गड्ढे
नंदासैंण। बैनोली से डुंग्री गांव तक जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर गड्ढे, उखड़ा डामर और बिखरे पत्थर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस मार्ग पर आवागमन करते हैं। बैनोली निवासी कुसुम देवी, संजय सिंह, बलदेव सिंह और रोहित सिंह ने बताया कि सड़क की स्थिति कई वर्षों से खराब है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द मार्ग पर डामरीकरण की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed