फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Agitating women surrounded the District Panchayat Chair.

आंदोलनकारी महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को घेरा

Wed, 03 May 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल/कर्णप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, देवाल/कर्णप्रयाग Updated Wed, 03 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Agitating women surrounded the District Panchayat Chair.
देवाल में जिला पंचायत अध्यक्षा का घेराव करते आंदोलनकारी महिलाएं। - फोटो : amar ujala

शराब की दुकान को हटाने के विरोध में देवाल और कर्णप्रयाग में बुधवार को भी आंदोलन जारी रहा। देवाल मुख्यालय से शराब की दुकान को हटाने के विरोध में महिलाओं का धरना 26वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी महिलाओं ने बाजार में जुलूस-प्रदर्शन कर जिला पंचायत अध्यक्ष का घेराव किया और आठ मई तक शराब की दुकान खाली करने की मांग की।

विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने कहा कि शराब की दुकान को खाली करने के लिए मकान मालिक की ओर से डीएम और आबकारी विभाग को नोटिस भी दे दिया है, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द शासन और प्रशासन ने इस दिशा में कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह ने डीएम और आबकारी अधिकारी से फोन पर वार्ता करते हुए आंदोलनकारियों को 8 मई तक शराब की दुकान को खाली करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लौसरी, फाल्दियागांव, सेलखोला, इच्छोली, पूर्णा, ल्वाणी, कैल गांव के ग्रामीण, संघर्ष समिति की उपाध्यक्ष हिमांती बिष्ट, कोषाध्यक्ष कमला राणा, बसंती देवी, गीता देवी , चंपा देवी, ,मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी शांति देवी, पार्वती देवी, महाबीर बिष्ट, मोहन राम, प्रदीप राणा, सुदर्शन सिंह, बख्तावर सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णप्रयाग तहसील में अंशी देवी के नेतृत्व में धरना देते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक शासन ने नगर क्षेत्र से शराब की दुकान को हटाने का लिखित आश्वासन नहीं दिया, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान नंदा देवी, अनिल कुमार, अरविंद चौहान, कुंवर सिंह नेगी, इंद्रेश मैखुरी, पुष्कर रावत, पार्वती देवी, माधुरी देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed