फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After a thrilling match, seven teams reached the semi-finals

Chamoli News: रोमांचक मुकाबले के बाद सात टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Tue, 01 Oct 2024 07:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 01 Oct 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
After a thrilling match, seven teams reached the semi-finals
गोपेश्वर खेल मैदान में राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जाने के लिए जूझते ​खिल
फोटो
विज्ञापन




राज्य स्तरीय विद्यालयीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन



आज होगा फाइनल मुकाबला



संवाद न्यूज एजेंसी



गोपेश्वर। 25वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बाद पौड़ी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा, यूएसनगर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। जबकि चमोली की टीम लीग आउट मैच के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचीं। बुधवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे।



गोपेश्वर खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-14 का पहला मुकाबला टिहरी और चंपावत के बीच खेला गया। टिहरी की टीम ने 25-22, 12-25 व 18-16 अंकों के साथ मैच जीत लिया। दूसरा मैच चमोली और देहरादून के बीच हुआ। इस रोमांचकारी मुकाबले में देहरादून की टीम ने 25-12 व 25-22 अंकों के साथ जीत दर्ज की।
विज्ञापन




अंडर-17 में देहरादून और चमोली के बीच हुए कड़े मुकाबले में देहरादून की टीम 25-18, 16-25 व 19-17 अंकों के साथ विजयी रही। अंडर-19 में बागेश्वर ने टिहरी को 25-08 व 25-13, अल्मोड़ा ने चमोली को 25-10 व 25-16 तथा यूएसनगर ने चमोली को 25-20 व 25-21, पौड़ी ने नैनीताल को 25-21 व 25-23, अल्मोड़ा ने देहरादून को 25-18 व 25-22 अंकों से हराया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश चंद्र, खेल समन्वयक केसी पंत, पृथ्वी रावत, गोपाल बिष्ट, सीमा पुंडीर, जयदीप झिंक्वाण, गजपाल, केके चौहान, बबीता रावत, सविता, पूजा, अजय फरस्वाण, रेनू और पूनम पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed