फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   After 12 years, the journey of Chausathmukhi Maa Nanda begins

12 वर्ष बाद चौसठमुखी मां नंदा की दिवारा यात्रा शुरू

Tue, 06 Sep 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
After 12 years, the journey of Chausathmukhi Maa Nanda begins
जोशीमठ के लाता गांव में नंदा की देवरा यात्रा के शुभारंभ पर नंदा की डोली नीती गांव के लिए हुई रवाना? - फोटो : GOPESHWAR
बारह वर्ष बाद लाता गांव में चौसठमुखी मां नंदा की दिवारा यात्रा शुरू हुई। मंगलवार को विधि-विधान से मां नंदा की डोली ने नीती घाटी के गांवों का भ्रमण शुरू किया। 30 सितंबर तक माता की डोली घाटी के 21 गांवों का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने झुमेलो और दांकुड़ी नृत्य कर मां नंदा के जागर गाए। माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए तोलमा गांव पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह पांच बजे से ही चौसठमुखी मां नंदा की विशेष पूजाएं शुरू हुईं। सुबह सात से 11 बजे तक मां नंदा की वैदिक पूजाएं हुईं। पूजा-अर्चना के बाद ढोल-दमाऊं की थाप पर अवतारी पुरुष पर मां नंदा अवतरित हुईं और भक्तों को दर्शन दिए। शाम चार बजे मां नंदा की डोली को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया गया और दिवारा यात्रा शुरू हुई। नंदा देवी दिवारा समिति के अध्यक्ष डा. मान सिंह राणा और लक्ष्मण बुटोला ने बताया कि मां नंदा दिवारा यात्रा के तहत 21 गांवों का भ्रमण करेगी। इस मौके पर नीती-माणा समिति के अध्यक्ष डा. यूएस रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र गरोड़िया, सुपिया राणा, नरेंद्र रावत, ठाकुर सिंह राणा, प्रेम सिंह रावत, धमेंद्र पाल, रमेश राणा, लाता प्रधान सरिता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मां नंदा की डोली बेराधार पहुंची
देवाल। बधाड़ की ईष्ट देवी मॉ नंदा की डोली मंगलवार की सुबह उलंग्रा गांव से बेराधार पहुंची। बुधवार को डोली व लोकजात यात्रा थराली ब्लॉक में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मॉ नंदा की डोली उलंग्रा होते बेराधार गांव पहुंची। बेराधार में मॉ नंदा की डोली को जोरदार स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं के स्वागत में भंडारे का आयोजन किया गया। कुरूड़ मंदिर सामिति के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने बताया कि सात सितंबर को डोली थराली ब्लॉक के गोठिंडा गांव में प्रवास करेगी। आठ सितंबर को कुराड़, नौ को ढुंगातोली, 10 को देवराणा मंदिर में छह माह प्रवास पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed