फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Affected people will get compensation, efforts will be made for rehabilitation: Butola

प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा, पुनर्वास के होंगे प्रयास : बुटोला

Tue, 30 Jul 2024 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 30 Jul 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Affected people will get compensation, efforts will be made for rehabilitation: Butola
चमोली के आपदा प्रभावित बुराली गांव में प्रभावित परिवारों को मदद का आश्वासन दिलाते विधायक लखपत ब
फोटो
विज्ञापन

आपदा प्रभावित गांवों का विधायक लखपत बुटोला ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने मंगलवार को आपदा प्रभावित बुराली गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आपदा प्रभावितों ने विधायक को 25 जुलाई की रात को बरसाती नाले के उफान पर आने के बाद गांव में हुए नुकसान के बारे में बताया। विधायक ने आश्वासन दिया कि जिन घरों को नुकसान हुआ है उन्हें उचित मुआवजा देने के साथ ही पुनर्वास को लेकर जिला प्रशासन से वार्ता की जाएगी।

विधायक ने बुराली गांव के समीप बह रहे सिंचाई विभाग के नाले को शिफ्ट करने के लिए दूरभाष पर संबंधित अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि नाला पिछले पंद्रह सालों से ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना है। इसके अलावा विधायक ने दशोली ब्लॉक के ग्वालियर नगर, खंडरा, कांणा, बेलीधार, मवल्ठा और कौंज-पोथनी गांव के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा भी लिया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, गोविंद सजवाण, सूर्या पुरोहित, पूनम रावत, अंजू राणा, धीरेंद्र बिष्ट, रविंद्र नेगी, उदय सिंह रावत, विक्रम रावत, अखिलेश झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed