फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Advance booking coming for new year celebration

नए साल के जश्न के लिए आ रही एडवांस बुकिंग

Sat, 28 Nov 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Advance booking coming for new year celebration
औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : GOPESHWAR
बर्फबारी के बाद खिली धूप में औली की खूबसूरती में निखार कर आ गई है। बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए धीरे-धीरे पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं। दिनभर पर्यटक यहां बर्फ का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, नए साल के जश्न के लिए औली और जोशीमठ के होटलों में पर्यटकों की ओर से एडवांस बुकिंग भी आने लगी हैं। वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आ गए हैं। पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय व्यवसायी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटक यहां पहुंचकर बर्फ में स्कीइंग का भी आनंद ले रहे हैं। पर्यटकों की चहल कदमी से औली गुलजार नजर आ रही है। पर्यटन व्यवसायी विवेक पंवार का कहना है कि औली में हुई बर्फबारी के बाद धीरे धीरे पर्यटन व्यवसाय पटरी में आने लग गया है।
विज्ञापन

हिमाच्छादित पर्यटन स्थलों की सैर के लिए आ रहे पर्यटक
उत्तरकाशी। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद चटक धूप के साथ जिले के हिमाच्छादित पर्यटन स्थलों का नैसर्गिक सौंदर्य निखर कर सामने आया है। डोडीताल, केदारकांठा, हरकीदून, दयारा, हर्षिल आदि पर्यटन स्थलों की सैर के लिए बाहरी क्षेत्रों से पर्यटक यहां पहुंचने लगे हैं, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई। शुक्रवार से जिले में चटक धूप के साथ मौसम खुशगवार बना हुआ है। इस बार कोविड-19 महामारी के चलते चारधाम यात्रा और पर्यटन कारोबार अभी तक ठंडा पड़ा था। अब लॉकडाउन में छूट मिलने पर पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं।

हैदराबाद से पहुंचे 13 सदस्यीय पर्यटक दल ने माउंटेन पैराडाइज एजेंसी के माध्यम से डोडीताल की सैर की। एजेंसी संचालक मुकेश पंवार ने बताया कि पर्यटकों को अगोड़ा में होम स्टे में ठहराया गया। यहां उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ लिया। मांझी और डोडीताल में कैंपिंग के दौरान ताजा बर्फबारी से पर्यटक खुश हुए। बेबरा से आगे डोडीताल तक बर्फ से ढके ट्रैक पर ट्रैकिंग का अनुभव इन पर्यटकों के लिए खासा रोमांचभरा था। हिमाच्छादित पर्यटन स्थल डोडीताल की सैर से अभिभूत इन पर्यटकों ने दोबारा यहां आने की इच्छा जताई है। डोडीताल के अलावा दयारा, हर्षिल, केदारकांठा, हरकीदून आदि पर्यटन स्थलों की सैर के लिए भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।

औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।

औली में बर्फबारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed