{"_id":"6b0823ba3c1914a01f07a225","slug":"administered-the-oath-of-the-preamble-to-the-constitution-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-122133-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई
Thu, 26 Nov 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। चमोली जिले में बुधवार को संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संगठनों में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिला जज बिंध्याचल सिंह ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। जीआईसी गोपेश्वर के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। जिला कार्यालय में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी ने शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में सीओ मदन सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम कराया। पीजी कॉलेज पोखरी, ज्योतिर्मठ सहित विभिन्न कार्यालयों और कांग्रेस कार्यालय में भी संविधान दिवस मनाया गया। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। संवाद