{"_id":"589f3fb04f1c1b905237cb82","slug":"adityanath-lashed-at-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ में चुनाव जनसभा को संबोधित करते भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के फायर ब्रांड सांसद योगी आदित्यनाथ शनिवार को भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट के समर्थन में जोशीमठ पहुंचे। यहां आयोजित चुनाव जनसभा में वे कांग्रेस पर जमकर बरसे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस अब राज्य के विकास का राग अलाप रही है, जबकि राज्य निर्माण के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने राज्य निर्माण का खुला विरोध किया था। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर वर्तमान तक भाजपा ने उत्तराखंड के आम जनमानस की भावनाओं का सम्मान किया है, जिसकी बदौलत राज्य में भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
जनसभा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरीश सरकार की ओर से जनता की भावनाओं के साथ छल कर राज्य को लूटने का काम किया गया है। राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का सच जनता के सामने है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चारधाम यात्रा मार्गों की हालत सुधारने के साथ ही धामों को रेल और हवाई सेवा से भी जोड़ने की योजना बना रही है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विनोद कपरुवाण, रघुवीर बिष्ट, विजया रावत, सुचिता चौहान, किशोर पंवार, विजय सती आदि मौजूद थे।