फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Acquisition of private land started in Badrinath under master plan

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत निजी भूमि का अधिग्रहण शुरू

Fri, 17 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Acquisition of private land started in Badrinath under master plan
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों के लिए लोगों की भूमि का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने आठ लोगों की निजी भूमि का अधिग्रहण कर उन्हें मुआवजा भी वितरित कर दिया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम चरण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए सरकारी भवनों के ध्वस्तीकरण का काम हो चुका है। अब प्रशासन ने निजी भूमि को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत आठ लोगों की निजी भूमि का अधिग्रहण किया गया है, उनको चेक से निर्धारित दर के हिसाब से भुगतान किया जा चुका है। दो लोगों की सरकारी जमीन पर गोशाला बनाई हुई थी, उनको सिर्फ गोशाला का भुगतान किया गया है। दरअसल बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कई निर्माण कार्य होने हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में भूमि की आवश्यकता होगी। जबकि बदरीनाथ धाम में अधिकांश जगह पर लोगों की निजी भूमि है। इसलिए अब निजी भूमि को भी अधिग्रहीत किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed