{"_id":"6363f2feaa771d29aa060168","slug":"accused-of-murder-of-pinky-caught-after-a-year-karnpryag-news-drn427175610","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल बाद पकड़ में आया पिंकी की हत्या का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल बाद पकड़ में आया पिंकी की हत्या का आरोपी
विज्ञापन
थराली में पत्रकार वार्ता कर पिंकी हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस उपाधीक्षक।
- फोटो : KARNPRYAG
तहसील के खेता मानमती गांव में एक साल पहले युवती पिंकी (22) की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार बुधवार देर शाम सिमली बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि पिंकी और गुलाब सिंह के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी और उसने पत्थर से पिंकी पर कई वार कर दिए और उसकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सैनी ने थराली में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। बताया कि 13 अक्तूबर 2021 को देवाल क्षेत्र के मानमती गांव के जंगल में पिंकी की खेता गांव के गुलाब सिंह ने हत्या कर दी थी। पिंकी का सर पत्थरों से कुचला गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला कि दोनों एक दूसरे को जानते थे और किसी बात पर दोनों की बहस हो गई थी। गुलाब सिंह ने पहले पिंकी के सर पर पत्थर से वार कर दिया तो उसके सिर से खून निकलने लगा। इससे वह डर गया और बार-बार पत्थर से वार कर उसे मार डाला। आरोपी ने बताया कि वह उसे जान से मारना नहीं चाहता था। बदनामी और गिरफ्तारी के डर से वह फरार हो गया। सीओ ने कहा कि आरोपी को बुधवार देर शाम सिमली बैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद और अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। कहा कि मामले का खुलासा करने पर डीआईजी गढ़वाल रेंज ने पुलिस टीम को 30 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थराली बृजमोहन सिंह राणा, थानाध्यक्ष पोखरी ध्वजवीर पंवार, एसओजी टीम के उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, चंदन नगरकोटी, राजेंद्र और लक्ष्मण शामिल थे।
यह था मामला
13 अक्तूबर 2021 को पिंकी की हत्या हुई। इस मामले में 15 अक्तूबर 2021 को मृतक युवती के परिजनों ने राजस्व पुलिस क्षेत्र नलधूरा में मुकदमा दर्ज कराया था। फिर जघन्य अपराध के चलते यह मामला 28 अक्तूबर 2021 को डीएम के आदेश पर थाना पुलिस थराली को ट्रांसफर किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और आरोपी की गिरफ्तारी व उसे फांसी देने की मांग को लेकर थराली और देवाल के ग्रामीण लगातार आंदोलनरत थे। देवाल में 21 दिनों से धरना दिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की भी की थी फिर भी वह पकड़ में नहीं आ सका था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पर दबाव था। पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी और बुधवार देर शाम को आरोपी को सिमली बैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद