फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Abhishek hoisted the tricolor on Europe's highest Mount Elbrus

Chamoli News: अभिषेक ने यूरोप के सबसे ऊंचे माउंट एल्ब्रस पर फहराया तिरंगा

Mon, 04 Sep 2023 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Abhishek hoisted the tricolor on Europe's highest Mount Elbrus
एनटीपीसी में तैनात हैं अभिषेक, जोशीमठ लौटने पर किया गया सम्मान
विज्ञापन

एनटीपीसी तपोवन में तैनात अभिषेक कुमार सिंह ने यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और वहां तिरंगा फहराया। सोमवार को जब वह जोशीमठ लौटे तो कंपनी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

जोशीमठ में निर्माणाधीन एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर परियोजना में मैकेनिकल एरेक्शन विभाग में अभिषेक कुमार सिंह वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। मूल रूप से आगरा के रहने वाले अभिषेक सिंह की पढ़ाई देहरादून में हुई तो उनमें कम उम्र से ही पहाड़ों पर चढ़ने की रुचि बढ़ गई। उन्होंने उत्तराखंड व हिमाचल के दुर्गम से दुर्गम ट्रैक को पार किया है। बीते साल उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप के उच्चतम शिखर माउंट किलिमंजारो को पार करने में सफलता हासिल की थी। यह पर्वत यूरोप महाद्वीप से 5,642 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अब बीते 15 अगस्त को उन्होंने माउंट एल्ब्रस पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की और तिरंगा फहराया। अभिषेक दो सितंबर को जोशीमठ लौट आए। सोमवार को एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड परियोजना के महाप्रबंधक एएम नाहर व महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) संजीव अरोड़ा ने उन्हें प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed