फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   AAP workers burnt copies of electricity bills

आप कार्यकर्ताओं ने जलाई बिजली के बिलों की प्रतियां

Wed, 07 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
AAP workers burnt copies of electricity bills
बिजली के बिल ज्यादा आने और राज्य के लोगों को मुफ्त बिजली न दिए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग में बिजली के बिलों को जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नदियों में बांध बनने के बावजूद लोगों को महंगी बिजली दिया जाना यहां के निवासियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

बुधवार को आम आदमी पार्टी के ब्लॉक संगठन मंत्री अनूप चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार में पहुंचे। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाकडाउन में कई परिवार बाजारों से अपने गांव चले गए थे। इस दौरान बिजली न जलाए जाने के बाद भी 70 रुपये सरचार्ज लिया जा रहा है। साथ ही बिल भी ज्यादा आ रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि सारे बांध हमारे यहां बने हुए हैं, लेकिन उसके बावजूद उत्तराखंड को काफी महंगे दामों पर बिजली मिल रही है। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिला संयोजक भगवती थपलियाल, राकेश कोटियाल, हरीश कुमार, हरीश नैनवाल, दयाल बिष्ट, बीरेंद्र सिंह, गौरव कुमार, अंकित कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed