{"_id":"68b5a3105e87f2da980828c5","slug":"a-woman-who-went-to-collect-grass-was-attacked-by-a-bear-and-died-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-114522-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, मौत
Mon, 01 Sep 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 01 Sep 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
नंदानगर। खेतों में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में लेकर आए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।
सोमवार सुबह तांगला गांव की बसंती देवी (50) पत्नी जगत सिंह घास लेने के लिए घटबगड़ तोक गई थीं। वहीं झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ घास लेने गई दूसरी महिला ने शोर मचाया तो भालू और उसे बच्चे भाग गए। महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि लहूलुहान हुई बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद