फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A woman was injured by a bear in Sinau Palla.

Chamoli News: सिनाऊ पल्ला में भालू ने महिला को किया घायल

Sun, 14 Dec 2025 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 14 Dec 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
A woman was injured by a bear in Sinau Palla.
जंगल घास लेने गई थीं, अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भागा भालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। सिनाऊ पल्ला के गांव में भालू ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में उपचार किया गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
विकासखंड के सिनाऊ पल्ला गांव के ग्राम प्रधान तेजपाल रावत की पत्नी सरोजनी देवी रविवार सुबह अन्य महिलाओं के साथ गांव से 200 मीटर दूर खेतों में घास लेने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में दो भालू छिपे हुए थे उनमें से एक ने अचानक सरोजनी देवी पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर दोनों भालू जंगल की ओर भाग गए। भालू के हमले से उनके सिर पर भालू के नाखूनों से गहरे घाव हो गए। ग्रामीण महिला को सीएचसी पोखरी लेकर आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता ने बताया कि महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। महिला के पति व ग्राम प्रधान तेजपाल रावत ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। कहा कि विभाग जल्द प्रभावी कदम उठाए, अन्यथा ग्रामीणों को विभाग के खिलाफ आंदोलन करना। वहीं केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया। क्षेत्र में भालू पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


--------------
फोटो
स्कूल की रसोई की छत तोड़कर राशन किया नष्ट
पोखरी। शनिवार रात को भालू ने प्राथमिक विद्यालय ताली की रसोई की छत तोड़ दी और कमरे में घुसकर वहां रखा मिड-डे मील का राशन नष्ट कर दिया। भालू ने रसोई को भी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। इधर जौरासी गांव में भी भालू अंधेरा होते ही आबादी क्षेत्र में घुस गया। गांव में भालू दिखाई देने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया। ब्लॉक प्रमुख राजी देवी और ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी ने भालू की दहशत से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed