{"_id":"6997198efa23e7816b0bd484","slug":"a-truck-carrying-goods-collided-with-a-rock-blocking-the-badrinath-highway-for-three-hours-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-117272-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पत्थर पर टकराया सामान से लदा ट्रक, तीन घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पत्थर पर टकराया सामान से लदा ट्रक, तीन घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे
Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली बाजार के पास ट्रक फंसने से रुकी रोडवेज की बसें। स्रोत: जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एनएचआईडीसीएल ने जेसीबी की मदद से हटवाया ट्रक, यात्रा शेड्यूल भी बिगड़ा
- हाईवे बाधित होने से सवारियां रहीं परेशान
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को चमोली बाजार के समीप एक ट्रक पत्थर से टकरा गया। ट्रक सड़क पर ही अनियंत्रित रूप से खड़ा हो गया जिससे हाईवे पर करीब तीन घंटों तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। बाद में जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे किया गया जिसके बाद वाहनाें की आवाजाही सुचारु हो सकी।
बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे पीपलकोटी की ओर जा रहा सामान से लदा एक ट्रक दशोली ब्लॉक को जाने वाली रोड के शुरूआत में पत्थर से टकराने के बाद हाईवे पर ही तिरछा हो गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही रुक गई। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ज्यातिर्मठ से ऋषिकेश व देहरादून जाने वाली परिवहन की बसें भी जाम में फंस गई। जिससे सवारियों का यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया। उन्होंने वाहनों में बैठकर ही हाईवे के सुचारु होने का इंतजार किया। थाना पुलिस की ओर से एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को हाईवे बाधित होने की सूचना दी गई, जिस पर एनएच के अधिकारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक को हाईवे से किनारे किया गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। हाईवे सुचारु होने पर सवारियों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि ट्रक फंसने के बाद यातायात बाधित हो गया था। जेसीबी से ट्रक को किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो गया।