फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A student who passed was shown as failed in the online result.

Chamoli News: पास छात्र को ऑनलाइन रिजल्ट में दिखा दिया फेल

Fri, 24 Jul 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Jul 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
A student who passed was shown as failed in the online result.
आरटीआई में हुआ खुलासा, विवि प्रशासन से की रिजल्ट सुधार की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। बीएससी पंचम सेमेस्टर के रिजल्ट में विश्वविद्यालय ने एक छात्र को अनुत्तीर्ण दिखाया। छात्र ने जब आरटीआई लगाई तो कॉपी में 49 नंबर आए थे। अब छात्र ने श्री देव सुमन विवि प्रशासन से त्रुटि ठीक करने की मांग की।

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र महावीर सिंह ने बताया कि तो ऑनलाइन रिजल्ट देखने पर विश्वविद्यालय ने अंकतालिका में उन्हें अनुत्तीर्ण दिखाया था। उन्होंने आरटीआई लगाकर कॉपी देखने की मांग की। जब विश्वविद्यालय की ओर से उनके ईमेल पर कॉपी भेजी गई तो उसमें 49 दर्ज थे। अब छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन से त्रुटि सुधारने के लिए पत्र लिखा। छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि श्री देव विश्वविद्यालय की लापरवाही से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को महाविद्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय को अवगत कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed