फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   A sick woman was brought three kilometers from Dandi to the road and taken to the hospital.

Chamoli News: बीमार महिला को तीन किमी डंडी से सड़क तक लाए, पहुंचाया अस्पताल

Wed, 06 May 2026 05:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 06 May 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
A sick woman was brought three kilometers from Dandi to the road and taken to the hospital.
फोटो
विज्ञापन

देवाल। ब्लॉक के बलाण गांव तक सड़क न बनने के कारण ग्रामीणों ने बुधवार को एक बीमार महिला को तीन किलोमीटर पैदल डंडी से सड़क तक और फिर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि गांव के लिए सड़क निर्माणाधीन है।

बुधवार को तुलसी देवी (56) की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद गांव के वीरेंद्र कनियाल, महिपाल राम, जय राम, बहादुर राम, सूरज राम, नारायण राम और महाबीर राम ने उन्हें डंडी में बैठाकर तीन किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाया। पूर्व उप प्रधान वीरेंद्र कनियाल ने बताया कि तुलसी देवी को सड़क तक लाने के बाद निजी वाहन से देहरादून अस्पताल भेजा गया। गांव में सड़क न होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य बीमारों को भी इसी तरह अस्पताल ले जाना पड़ता है। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग के अवर अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि बलाण गांव तक सड़क कटिंग का काम जारी है। इस सड़क के लिए 2.82 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं और करीब 200 मीटर सड़क कटिंग हो चुकी है। जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed